नरसिंहपुर
16 नवम्बर को नरसिंहपुर में जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का होगा आयोजन
जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 16 नवम्बर को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में प्रातः 10:30 बजे से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित होगा।

