श्रम विभाग की पहल ‘‘कॉल कारीगर’’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं

धार, 19 नवम्बर 2026। मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा नागरिकों को कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने तथा कामगारों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘‘कॉल कारीगर’’ (Call Karigar) मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। श्रम पदाधिकारी धार ने बताया कि यह ऐप नागरिकों और कुशल कामगारों के बीच डिजिटल माध्यम से सीधा संपर्क स्थापित करने का एक अभिनव प्रयास है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई, पेंटर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कुशल कामगारों की सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

नागरिक एवं कामगार मोबाइल ओटीपी के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे। सत्यापित कामगारः कामगारों के आधार, पैन, कौशल प्रमाण-पत्र एवं पुलिस सत्यापन संबंधी दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा। नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार उपलब्ध कामगारों का चयन कर सेवा बुक कर सकेंगे। बुक की गई सेवा की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी। एकीकृत भुगतान गेटवे के माध्यम से सुरक्षित भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। सेवा प्राप्त करने के बाद कामगारों को रेटिंग एवं समीक्षा देने की सुविधा है। कामगार अपनी बुकिंग, कार्य आवंटन एवं अर्जित आय का विवरण देख सकेंगे। बुकिंग, भुगतान, शिकायतों एवं कामगारों की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी। अधिक जानकारी के लिये श्रम पदाधिकारी कार्यालय धार में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।