खंडवा जिले के छैगांवदेवी में प्रस्तावित 50 बिस्तरीय आयुर्वेद चिकित्सालय का भूमि पूजन हुआ। 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से वर्चुअल शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के बच्चों के लिए आगामी 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को जिला चिकित्सालय दतिया परिसर में अनंत हार्ट हॉस्पिटल, भोपाल के सहयोग से निःशुल्क विशाल हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा।