जिला अस्पताल बड़वानी में जन्मी नन्हीं वामिका चौबे के जीवन में एक समय ऐसा आया जब उसके माता-पिता गहरी चिंता में डूब गए थे। जन्म के कुछ समय बाद उन्हें यह स्पष्ट हुआ कि वामिका का शारीरिक और मानसिक विकास अन्य बच्चों की तुलना में धीमा है।
ओरछा, 2 अक्टूबर 2026। बदलते मौसम और इसके बढ़ते दुष्परिणामों को लेकर युवाओं को जागरूक करने तथा किसानों और ग्रामीण समुदायों के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘युवा जलवायु परिवर्तन संदेश साइकिल यात्रा’ का शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर ओरछा के कंचना घाट से शुभारंभ हुआ। 2 अक्टूबर से शुरू हुई यह यात्रा 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बक्सवाहा स्थित बड़गढ़ धाम में संपन्न होगी। यात्रा का नेतृत्व जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. संजय सिंह कर रहे हैं।यात्रा को निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलते मौसम का असर अब हमारे आसपास स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जल और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।