कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि बडौदा में आज तीन मिष्ठान भण्डर से लीगल सैम्पल लिये गये है, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है
। उन्होंने बताया कि प्रजापति स्वीट्स एण्ड नमकीन बागर तिराहा बडौदा से गुलाब जामुन, मावा बर्फी, बेसन लड्डू एवं काजू कतली के, भगवान मिष्ठान भण्डार से मैन बाजार बडौदा से बूंदी लड्डू, मावा बर्फी, गुलाब जामुन के तथा हेमराज मिष्ठान भण्डार मैन मार्केट बडौदा से गुलाब जामुन, बेसन लड्डू एवं मावा बर्फी के लीगल सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है।

