ग्राम जैनाबाद की वंदना सूर्यवंशी बताती है कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई है। उन्होंने वर्ष 2018 में साईं आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद छोटे-छोटे कार्यों से अपनी आजीविका शुरू की। समूह के माध्यम से उन्हें गौशाला संचालन का अवसर मिला और वर्ष 2021 से वे गौशाला का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं।

आज गौशाला उनकी आय बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गई है।समूह से जुड़कर सीखा, आत्मनिर्भरता का हुनरवंदना दीदी बताती है कि उनके समूह में 11 महिलाएं हैं। समूह से जुड़ने के बाद वंदना दीदी बैंक खाता खुलवाने, ऋण संबंधी कार्य कराने सहित अन्य छोटे-मोटे कार्य करती थीं।शुरुआत में आयी कई चुनौतियांवंदना दीदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गौशाला संचालन की शुरुआत करना आसान नहीं था।

शुरुआती दिनों में चारे की व्यवस्था करने में परेशानी होती थी, गौशाला में काम करने के लिए श्रमिक नहीं मिलते थे और गौशाला के प्रबंधन का अनुभव भी नहीं था। गौवंश को पानी पिलाने की पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। कई आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए उन्हें शुरुआत में अपने पास से राशि खर्च करनी पड़ती थी।

इन सभी कठिनाइयों के बावजूद वंदना दीदी ने हिम्मत नहीं छोड़ी, उन्होंने धीरे-धीरे गौशाला के प्रबंधन को समझा और व्यवस्थाओं को बेहतर करते हुए संचालन को व्यवस्थित किया।वर्तमान में करीबन 65 गौवंश की कर रहीं देखभालवर्तमान में वंदना दीदी की गौशाला में लगभग 65 गौवंश हैं, जिनमें 22 गाय, 5 बछड़े सहित अन्य गौवंश शामिल हैं। गौशाला की साफ-सफाई प्रतिदिन सुबह कर्मचारियों द्वारा की जाती है।

गौशाला में गौवंश की देखभाल के साथ-साथ गोबर का उपयोग खाद बनाने में किया जाता है। तैयार खाद किसानों को बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि गौशाला संचालन के लिए शासन की ओर से उन्हें 40 रुपए प्रति पशु के मान से सहयोग प्राप्त होता है।

वहीं गौशाला के माध्यम से वे 2 लोगों को रोजगार दे रही हैं, जिन्हें 7-7 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं।वार्षिक आय में हुई बढ़ोतरीगौशाला संचालन से वंदना दीदी की आय में बढ़ोतरी हुई है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इसके अलावा वे स्कूल में भोजन बनाने का कार्य भी करती हैं। उन्हें अपने काम में संतुष्टि मिलती है और वे आत्मनिर्भर महसूस करती हैं।

दीदी वंदना सूर्यवंशी की कहानी इस बात का उदाहरण है कि स्व-सहायता समूह महिलाओं को आजीविका के नए अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाता हैं।